Ghaziabad

जिलाधिकारी गाजियाबाद ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सहित अग्निशमन विभाग के 23 जांबाज कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

  • अग्निकाण्डो को नियन्त्रित करने मे दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के दृष्टिगत अग्निशमन विभाग गाजियाबाद के इन जांबाजों की मुस्तैदी की हो रही है सराहना

गाजियाबाद। गर्मी में बढते तापमान व विधुत ओवर लोड आदि के कारण बडी संख्या मे अग्नि दुर्घटनाएं घटित हो रही है। जिस पर अग्निशमन विभाग मुस्तैद रहते हुये कडी मेहनत व लगन के साथ तत्परता पूर्वक अग्निकाण्डो को नियन्त्रित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि विभाग द्वारा लगातार जनजागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसकी जन प्रतिनिधियों, उच्चाधिकारियों सहित आम जनसमुह द्वारा लगातार प्रशंसा की जा रही है।

शहर मे बढती आग की घटनाओं ओर हादसों पर नियन्त्रण करने मे निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के मद्देनजर 18 मई 2026 को जिलाधिकारी गाज़ियाबाद के द्वारा अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल, अग्निशमन अधिकारी कोतवाली शेषनाथ यादव, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी वैशाली मूलवन्द सिंह, सहित 23 कर्मियों को विगत समय मे अग्निकाण्डो को नियन्त्रित करने मे दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के दृष्टिगत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button