Ghaziabad

जागरूक नागरिक की पहल लाई रंग: गौड़ कास्केड्स के पास खाली प्लॉट से हटाया गया पांच डंपर कूड़ा

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौड़ कास्केड्स सोसाइटी के समीप लंबे समय से कूड़े से अटे पड़े खाली प्लॉट की आखिरकार सफाई करा दी गई। इस कार्य के पीछे स्थानीय निवासी अनुज शर्मा की लगातार पहल और जनहित को लेकर उनकी सक्रियता को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

गौड़ कास्केड्स निवासी अनुज शर्मा पिछले काफी समय से इस मुद्दे को लगातार उठा रहे थे। क्षेत्र में फैली गंदगी, बदबू और स्वास्थ्य संबंधी संभावित खतरों को देखते हुए उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। उनकी पहल के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और प्लॉट से करीब पांच डंपर कूड़ा हटाकर पूरे क्षेत्र की सफाई कराई गई।

“Science is not just about laboratories and textbooks – it is about curiosity, questions, ideas, and the courage to explore the unknown.

Join this special Expert Hour session with acclaimed Science Writer & Author Upasana Sarraju and discover how science can become a career, a story, and a way to understand the world around us.

🎥 Be there. Ask questions. Get inspired.”

🎓 SPECIAL STUDENT OFFER 🎓

Classes 6 to 12 students can now access it FREE exclusively for Local Post readers!

🚀 Learn. Explore. Grow.
Empowering young minds with future-ready learning opportunities.

📚 Exclusive | Limited Period Offer | For School Students

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह प्लॉट लंबे समय से अवैध कूड़ा फेंकने का स्थान बन गया था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात और गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती थी।

अनुज शर्मा ने सफाई कार्य के लिए पूर्व पार्षद संजीव त्यागी, वार्ड-50 की वर्तमान पार्षद सुमन लता पाल, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी राजनगर एक्सटेंशन को स्वच्छ और बेहतर बनाए रखने के लिए निवासी इसी प्रकार प्रयास करते रहेंगे।

स्थानीय लोगों ने अनुज शर्मा की इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बताते हुए कहा कि यदि हर नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याओं के प्रति सजग हो जाए, तो शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना आसान हो सकता है।

क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह पहल केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि नागरिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता की सकारात्मक मिसाल है।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button