चहन सिंह बालियान के नेतृत्व में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने किया शिवशक्ति धाम डासना के कांवड़ यात्रियों का स्वागत

गाजियाबाद: शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदसनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड डॉ उदिता त्यागी और यति संन्यासी यति सत्यदेवानंद ,यति रणसिंहानंद ,यति परमतमानंद ,अजय सिरोही,मोहित बजरंगी तथा अन्य भक्तगणों द्वारा 25 जुलाई को हरिद्वार के माया देवी मंदिर जूना अखाड़े के आनंद भैरव घाट से उठाई गई कांवड़ आज मुजफ्फरनगर शिव चौक पहुंची।यह कांवड़ World Religious Convention(विश्व धर्म संसद)की सफलता,हिंदुओ के परिवारों में वृद्धि व मजबूती और जातिवाद व जातीय वैमनस्यता के समूल विनाश के लिए उठाई गई है।
यह ऐसी पहली कांवड़ है जो सनातन धर्म के मानने वाली को रक्षा और सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश के लिए उठाई गई है। इन कांवड़ यात्रियों के साथ पंच धातुओं का बना भव्य शिव परिवार भी है जिसे सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश के लिए शिवशक्ति धाम डासना में स्थापित किया जाएगा।
मेरठ के हिंदू संगठनों ने चहन सिंह बालियान के नेतृत्व में इस पवित्र उद्देश्य के लिए इतना श्रम करने वाले कांवड़ियों का भरपूर स्वागत किया।स्वागत करने वालो में डा योगेंद्र योगी,पवन त्यागी, डा गौरव दत्ता,गौपाल ,पप्पू,आशिषसिह कपिल,मनीषकशयप ,चौ सुनीलपवार,कपिल वत्स तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मेरठ के हिंदू संगठनों के विशेष आग्रह पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज आज इस अवसर पर उपस्थित हुए।
कांवड़ यात्रियों के इस समूह का नेतृत्व कर रही World Religious Convention(विश्व धर्म संसद) की मुख्य संयोजक डॉ उदिता त्यागी ने कहा कि आज सनातन धर्म और सम्पूर्ण मानवता अपने अस्तित्व के खतरे में है।हिंदुओ के घटते हुए जनसंख्या अनुपात ने हमारे सामने समूल विनाश के खतरे को लाकर खड़ा कर दिया है।आज हिंदुओ को हम दो और जितने ज्यादा पाल सको,उतने ज्यादा पैदा करो के सिद्धांत पर चलना चाहिए।अगर हमने ये नही किया तो बहुत जल्दी हमारा अस्तित्व मिट जायेगा। हिंदू समाज के सबसे बड़े शत्रु जातिवाद और जातीय वैमनस्यता ने हमे बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।ऐसे में वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण यही है की देवाधिदेव भगवान महादेव शिव और जगदजननी मां जगदम्बा सनातन धर्म और सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के लिए हम हिंदुओ को सद्बुद्धि प्रदान करें।
इन कांवड़ यात्रियों में पंडित सनोज शास्त्री,मोहित बजरंगी,बॉबी त्यागी, उदयवीर,विवेक नागर,अभिषेक, अंकित नागर,रेंचो तथा अन्य भक्तगण शामिल है।

