गौर कैस्केड्स चुनाव 2026-27: टीम संकल्प ने उतारे 10 उम्मीदवार, बेहतर प्रबंधन का किया वादा

गाजियाबाद : राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर कैस्केड्स सोसाइटी में 2026-27 कार्यकाल के लिए एओए चुनाव 19 अप्रैल को प्रस्तावित हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच टीम संकल्प ने अपने 10 उम्मीदवारों के साथ औपचारिक रूप से चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है। टीम ने पारदर्शी प्रबंधन, बेहतर सुविधाओं और सौहार्दपूर्ण वातावरण को अपना मुख्य एजेंडा बताया है।
अनुभव और सेवा भावना पर जोर
टीम संकल्प के अनुसार उनके सभी उम्मीदवार सोसाइटी के विकास कार्यों में पूर्व से सक्रिय रहे हैं और पारदर्शी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। टीम का दावा है कि वह एक जवाबदेह और व्यवस्थित प्रबंधन प्रणाली स्थापित कर निवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
ये हैं टीम संकल्प के उम्मीदवार
टीम द्वारा घोषित उम्मीदवारों में अशोक कुमार नरवाल (ए ब्लॉक), ऋषि विज (बी ब्लॉक), अनुज कुमार राठी (बी ब्लॉक), विनोद तेजवानी (बी ब्लॉक), संजीव कुमार मालिक (सी ब्लॉक), अमित त्रेहान (सी ब्लॉक), वंदना शर्मा (डी ब्लॉक), विवेक कुमार कौशिक (ई ब्लॉक), निधि शर्मा (एफ ब्लॉक) और मोहित राठी (एच ब्लॉक) शामिल हैं।

मुख्य मुद्दे और संकल्प
टीम संकल्प ने अपने चुनावी एजेंडे में सोसाइटी के बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया है। टीम के प्रमुख वादों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, मेंटेनेंस प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा निवासियों के बीच सहयोग और सामंजस्य को बढ़ावा देना शामिल है।
टीम का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल प्रबंधन चलाना नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील और समावेशी सोसाइटी का निर्माण करना है, जहां सभी निवासियों की सहभागिता सुनिश्चित हो।
मतदान के लिए अपील
टीम संकल्प ने सोसाइटी के सभी निवासियों से अपील की है कि वे 19 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर एक सक्षम और जिम्मेदार नेतृत्व के चयन में अपनी भागीदारी निभाएं।
चुनावी माहौल हुआ गर्म
गौर कैस्केड्स सोसाइटी में इस बार चुनावी मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है। विभिन्न गुटों के बीच प्रचार-प्रसार तेज हो गया है और निवासी भी अपने-अपने मुद्दों को लेकर सक्रिय दिख रहे हैं। अब सभी की निगाहें मतदान दिवस पर टिकी हैं, जहां सोसाइटी के अगले नेतृत्व का फैसला होगा।


