गाजियाबाद में होली मिलन: रामलीला, लोकगीत और रंगों की उड़ान से सजा कार्यक्रम
गाजियाबाद: गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में रविवार को गाजियाबाद के सभी क्षेत्रवासी शामिल हुए।
ट्रिनिटी बैंकट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने भगवान श्री राम के चरणों में प्रणाम, पुष्प अर्पित कर सभी गाजियाबाद क्षेत्रवासियों के होली खेली और सभी को राम होली की शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस भव्य और दिव्य कार्यक्रम में डॉक्टर विजय कुमार सिंह की धर्मपत्नी भारती सिंह ने सभी महानुभावों का स्वागत किया। रंगोत्सव व सांस्कृतिक संगम से भरे इस कार्यक्रम में गाजियाबाद वासियों ने एक दूसरे को गले लगाकर होली के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
- रामलीला के सुंदर दृश्य
- लोकगीतों का संचालन
- भक्तिभाव से भरा माहौल
- रंगों की उड़ान
क्षेत्रवासियों ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बेहद भव्य और दिव्य था। रामलीला और लोकगीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।