Ghaziabad

गाजियाबाद में हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ कवि नगर निवासियों का विरोध प्रदर्शन

गाजियाबाद : नगर निगम गाजियाबाद द्वारा संपत्ति कर (हाउस टैक्स) में 300 से 400 प्रतिशत तक की वृद्धि के विरोध में कवि नगर वेलफेयर एसोसिएशन और क्षेत्रीय आरडब्ल्यूए सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और हाथों में तख्तियां लेकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कवि नगर रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर कविनगर जोनल कार्यालय तक पहुंचा, जहां प्रतिनिधिमंडल ने जोनल प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा इतनी बड़ी बढ़ोतरी जनता पर सीधा बोझ है, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरडब्ल्यूए सदस्यों ने मांग रखी कि इस निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा विरोध आंदोलन और तेज किया जाएगा।

निवासियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता, वे शांत नहीं बैठेंगे। उनका कहना है कि टैक्स बढ़ोतरी का बोझ मध्यमवर्गीय परिवारों को तोड़ देगा और नगर निगम को जनता की आवाज सुननी होगी।

यह विरोध प्रदर्शन स्थानीय स्तर पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है और निवासियों ने साफ कहा है कि अब वे अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button