गाजियाबाद में शिक्षकों का हुआ सम्मान

गाजियाबाद: साथी फाउंडेशन और रेडीको खैतान लिमिटेड द्वारा गाजियाबाद प्रशासन के सहयोग से आईएमटी कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह समारोह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षकों के योगदान को सराहने के लिए आयोजित किया गया।
साथी फाउंडेशन की ट्रस्टी काजल छिब्बर ने बताया कि इस वर्ष नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की 10 शिक्षिकाओं और विभिन्न निजी स्कूलों की 20 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया है। इन शिक्षिकाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
समारोह में गाजियाबाद के 11 स्कूलों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने आरटीआई के तहत ईडब्ल्यूएस श्रेणी के बच्चों को अपने स्कूल में प्रवेश दिया है। इन स्कूलों ने शिक्षा के क्षेत्र में समानता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंभीर सिंह (एडीएम सिटी, गाजियाबाद प्रशासन), डॉ. धर्मेंद्र शर्मा (जिला विद्यालय निरीक्षक) और ओपी यादव (बेसिक शिक्षा अधिकारी) रहे। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
समारोह का आयोजन बेहद सफल रहा। सभी शिक्षकों ने अपने स्कूल और अपने अनुभवों को साझा किया। काजल छिब्बर ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। तनुज गंभीर और डीवीएफ़ कोऑर्डिनेटर ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
सम्मानित शिक्षिकाएं:
- नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज: सतवीर कौर, पूजा शर्मा, शबाना खातून, सबीना नाथ, केला भट्टा, अर्चना, गंगा, सुनीता यादव, ओमवती, कविता सिन्हा, शेफाली नेगी
- निजी स्कूल: मोनिका गुलाटी, नीरू नारंग, मृदुला मुखोपाध्याय, प्राची कृष्णा, अमिता गुप्ता, इंदु वोहरा, श्वेता सिंह, रिचा खरे, विभा शर्मा, मनीष आहूजा, लता चौहान, मोहित शर्मा, आरती खन्ना, वी रोहिणी, पारुल गौर, नीतू सिंह, निधि कपूर, नीना झा, इशिता शर्मा, सीमा शर्मा
सम्मानित स्कूल:
- डीएवी पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर
- छबीलदास स्कूल पटेल नगर
- एमिटी इंटरनेशनल सेक्टर 6 के वसुंधरा
- समर फील्ड स्कूल मोदीनगर
- जीएमपी स्कूल मुरादनगर
- महाराजा कान्वेंट पब्लिक स्कूल विजय नगर
- ग्रीन फील्ड स्कूल संजय नगर
- ब्राइट चाइल्ड पब्लिक स्कूल लोनी
- ए के चिल्ड्रन एकेडमी राज नगर एक्सटेंशन
- ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल शालीमार गार्डन
- सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल विजय नगर


