Ghaziabad

गाजियाबाद में भव्य भजन संध्या का आयोजन, संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना

गाजियाबाद, 20 जनवरी 2024: अयोध्या में होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व गाजियाबाद में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने यह भजन संध्या डायमंड एम्बियन्स पैलेस कवि नगर में आयोजित की।

इस भजन संध्या में गाजियाबाद वासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने भगवान श्री राम की आरती की, पूजा की और भजन संध्या के माध्यम से संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की।

जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम का इंतजार हिंदुस्तान ही नहीं पूरा विश्व 500 वर्षों से कर रहा है। 22 जनवरी को भगवान अयोध्या धाम में पधारने जा रहे हैं। पूरा देश बहुत ही उत्साहित होकर प्रभु का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस भजन संध्या का उद्देश्य यह है कि सभी लोग मिलकर भगवान श्री राम की स्तुति करें और उनकी प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के आशीर्वाद से देश में सुख-शांति और समृद्धि आएगी।

इस भजन संध्या में गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप, एमएलसी दिनेश गोयल, जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, कृष्णवीर चौधरी, रूप चौधरी एवं गाजियाबाद के गणमान्य लोग, महिलाएं और गाजियाबाद वासी उपस्थित रहे।

भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक और गायिकाओं ने भजन गाए। भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सभी ने भगवान श्री राम की स्तुति की और उनके आशीर्वाद की कामना की।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button