गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन की वार्षिक सभा और संगोष्ठी का भव्य आयोजन

गाजियाबाद: गाजियाबाद टैक्सेशन बार एसोसिएशन (पंजीकृत) द्वारा डासना स्थित रेड वेलवेट होटल में उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (पंजीकृत) लखनऊ की पांचवीं वार्षिक साधारण सभा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयकर विशेषज्ञ डॉ. गिरीश अहूजा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कैपिटल गेन विषय पर गहराई से चर्चा की और अधिवक्ताओं को इस जटिल विषय पर नई समझ प्रदान की।
सभा में एडवोकेट सुशील कुमार वर्मा (दिल्ली हाई कोर्ट) ने अधिवक्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के महत्व और उसके उपयोग पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान युग में AI का प्रयोग अधिवक्ता कार्य में कैसे सहायक हो सकता है और इसे अपनाने से वकालत के पेशे को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट हर्ष शर्मा, अध्यक्ष एडवोकेट विक्रमजीत सिंह भदोरिया, और महामंत्री एडवोकेट प्रेम सुंदर उपाध्याय ने कार्यक्रम की अगुवाई की।

इस संगोष्ठी में गाजियाबाद टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट विनीत त्यागी और महामंत्री एडवोकेट मधुकर गुप्ता सहित कई गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
एडवोकेट वीपी नगर, बिल बत्रा, नितिन गुप्ता, मदन त्यागी, अमन कुमार अग्रवाल, अनिमेष मित्तल, प्रिंस वाधवा, शिवम गर्ग, मनोज शर्मा, उदित गर्ग, अजय राजवंशी, और अन्य अधिवक्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
सभा में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इस आयोजन ने न केवल ज्ञानवर्धन किया, बल्कि अधिवक्ताओं के लिए एक मंच प्रदान किया जहां उन्होंने अपने अनुभव और विचार साझा किए।
कार्यक्रम का समापन सभी अधिवक्ताओं द्वारा संगठन के उद्देश्य को और प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।


