गाजियाबाद: ट्रक ऑपरेटरों ने मनाया होली मिलन समारोह

गाजियाबाद: गाजियाबाद ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन द्वारा रविवार को शहर के कविनगर स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से आए ट्रक ऑपरेटरों और उनके परिवारों ने भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद के एडीएम सिटी गंभीर सिंह, डीसीपी ट्रैफिक वीरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपी चंद्र, सीओ ट्रैफिक जिया उल हक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संतोष चौहान, एके शर्मा और पंकज शर्मा उपस्थित थे।
समारोह की अध्यक्षता गाजियाबाद ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार (कम्मो पंडित) और अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर वृंदावन से आए बांके बिहारी जागरण मंडल के गायक सतीश शर्मा ने प्रसिद्ध भजन और लोक गीत गाए।


मुख्य अतिथि गंभीर सिंह ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस त्योहार को प्रेम और स्नेह के साथ मनाएं।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव अनूप बेरी, सचिव गोपेन्द्र कालरा, मुख्य संरक्षक प्रमोद कुमार जैन, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद तनेजा, मीडिया प्रभारी अमित भारद्वाज, सह सचिव राजकुमार तनेजा और हरदीप सिंह, संयोजक करन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।


