Ghaziabad

गाजियाबाद के अमित यादव का रणजी ट्रॉफी में चयन, अरुणाचल प्रदेश टीम से करेंगे प्रतिनिधित्व

गाजियाबाद: जिले के लिए गर्व का क्षण — विजय नगर निवासी अमित यादव का चयन आगामी अरुणाचल प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम में हुआ है। अमित का चयन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गाजियाबाद जिले और एसआरसीए क्रिकेट एकेडमी में खुशी की लहर है।

एसआरसीए क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधक अंकित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित यादव लंबे समय से तिगरी गोल चक्कर स्थित विशाल इंटरनेशनल स्कूल मैदान में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। हाल ही में सितंबर माह में आयोजित अरुणाचल टी-20 चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (Best Batsman) का खिताब जीता था।

अमित यादव ने इस टूर्नामेंट में तवांग टाइटंस टीम की ओर से खेलते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया। उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें रणजी टीम के लिए चुना।

अंकित यादव ने कहा,

“अमित यादव की यह सफलता गाजियाबाद के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने लगातार मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि वह रणजी स्तर पर भी अपने प्रदर्शन से प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे।”

अमित के चयन की खबर मिलते ही एसआरसीए एकेडमी में जश्न का माहौल रहा। एकेडमी प्रबंधक अंकित यादव ने उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

अमित यादव ने कहा कि रणजी टीम में चयन उनके क्रिकेट करियर का एक बड़ा पड़ाव है और वे आने वाले मैचों में टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

गाजियाबाद के युवा खिलाड़ियों के लिए अमित यादव की यह उपलब्धि न केवल प्रेरणादायक है बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button