Ghaziabad

गाजियाबाद अब बदमाशों का नहीं, विकास नगरी के रूप में पहचान बना रहा है: सीएम योगी

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद के बदलते स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि कभी यह शहर बदमाशों और गैंगस्टरों की वजह से बदनाम था, यहां तक कि गाजियाबाद के गैंगस्टरों पर फिल्में भी बनीं। लेकिन आज भाजपा शासन में यह शहर विकास नगरी के रूप में पहचान बना रहा है।

सीएम योगी ने कहा, “पहले कहा जाता था कि गाजियाबाद और नोएडा में कोई मुख्यमंत्री रात में नहीं रुकता। अगर रुक गया तो उसकी कुर्सी चली जाएगी, लेकिन मैंने इस भ्रम को तोड़ दिया। आज गाजियाबाद न केवल औद्योगिक हब है, बल्कि शैक्षणिक गतिविधियों का भी केंद्र बन चुका है।”

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गाजियाबाद के पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेंद्र मोदी’ का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह केवल सरकार का ही नहीं, बल्कि हर नागरिक का भी कर्तव्य है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए पांच प्रण
✔️ विरासत का सम्मान
✔️ गुलामी की मानसिकता से मुक्ति
✔️ सुरक्षा बलों का आदर
✔️ सभी का प्रयास–सभी का विकास
✔️ हर नागरिक की ईमानदार भूमिका—
को भी मंच से दुहराया और कहा कि इन्हीं संकल्पों के बल पर भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करेगा।

सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद भारत की हिस्सेदारी विश्व अर्थव्यवस्था में मात्र 4% तक सिमट गई थी, लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने तीव्र गति से प्रगति की है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि पहले सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ केवल 14% जनता तक सीमित था, जबकि आज यह लाभ 70% से अधिक लोगों तक पहुंच रहा है।

गाजियाबाद को औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क, आधुनिक हाइवे, रेलवे प्रोजेक्ट और रैपिड रेल जैसी परियोजनाएं यहां की पहचान बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद अब विकास, नवाचार और प्रगति का प्रतीक बन चुका है।

कार्यक्रम में उद्योगपति, छात्र, शिक्षक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान लोगों में उत्साह और जोश देखने को मिला।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button