Ghaziabad

गांव चलो – बूथ चलो अभियान को लेकर हुई मुरादनगर देहात मंडल बैठक

गाजियाबाद: भाजपा महानगर गाजियाबाद की ओर से गांव चलो – बूथ चलो अभियान की मंडल कार्यशाला असालतपुर गांव के हनुमान मंदिर में आयोजित की गई। वरिष्ठ नेता वीरेश्वर त्यागी ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि गांव चलो अभियान मील का पत्थर बनने वाला है। इस अभियान के तहत हमें विपक्ष के बड़े नेताओं के बूथ पर भी जाकर भाजपा की नीति को बढ़ाने का काम करना है।

अब प्रत्येक बूथ के आम जनमानस को यह बताने की आवश्यकता है कि आजादी के बाद सनातन का रक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है, जो कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, सबका प्रयास के माध्यम से विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है। ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी ने कहा कि जनता से किए सारे वायदों को डबल इंजन की सरकार ने पूरा किया है। हमें गांव-गांव तक पहुंचकर घर-घर सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचानी है। विपक्ष के हर झूठे प्रचार को ध्वस्त भी करना है।

मंडल प्रभारी अश्वनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं इस अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ राष्ट्र की सुरक्षा व विश्व में भारत के सम्मान की उपलब्धियों को लेकर गांव में लोगों से सम्पर्क व संवाद करे। गांव मे प्रवास के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क, बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों से संवाद, घर-घर सम्पर्क करते हुए सरकर की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा भी करें।

बैठक मैं अभियान के महानगर संयोजक बॉबी त्यागी किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अनुज राघव महामंत्री विपिन सुल्तानपुर उपाध्यक्ष मोहित त्यागी अंकुर तोमर योगेंद्र शर्मा आदेश शर्मा उषा चौधरी राजकुमार तोमर मनोज प्रधान के साथ-साथ अभियान के गांव संयोजक और सहसंयोजकों ने हिस्सा लिया l

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button