कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी (केएयूपी) द्वारा आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन

गाज़ियाबाद: कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी (केएयूपी) द्वारा आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2023 का 5 नवंबर 2023 को आगरा में सफल आयोजन हुआ . इस राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में डीपीएसजी मेरठ रोड की वैष्णवी डेंगरी कक्षा 5 ने बालिका वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। 9 वर्षीय वैष्णवी 35 किलोग्राम प्लस वजन वर्ग (कुमीते) में गाजियाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करती हैं।


डीपीएसजी मेरठ रोड की ही 13 वर्षीय देवांशी डेंगरी ने भी 52 किलोग्राम भार वर्ग (कुमीते) में कांस्य पदक प्राप्त किया।


बालक वर्ग मैं डीपीएसजी मेरठ रोड के 7 वर्षीय विवान राठौर को 20 किलोग्राम भार वर्ग मैं कांस्य पदक प्राप्त हुआ.
इस चैंपियनशिप में यूपी के सभी जिलों से 600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।


स्कूल की प्रिंसिपल कैप्टन डॉ. दिनिशा भारद्वाज सिंह ने तीनों बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।


