Ghaziabad

कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए संकल्प दिवस का अयोजन

गाजियाबाद : नवयुग मार्केट अन्नपूर्णा बैंकट हॉल प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन व हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन और हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट प्रतिवर्ष कन्या भ्रूण हत्या क्यों पर अनेकानेक विशाल आयोजन कर संकल्प दिवस मनाता आ रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पाप ही नहीं महापाप है,जो इसके जिम्मेदार होंगे उनको इसकी सजा अवश्य मिलेगी । बेटी को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए । कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान कहा कि उनकी संस्था पिछले 33 वर्षों से कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों में जागरूकता का संदेश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पाप नहीं बल्कि महापाप है।

श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महंत नारायण गिरी ने कहा की कन्या माता लक्ष्मी का रूप है और जिस घर में आती है उस घर में सुख समृद्धि अपने आप आ जाती है। उन्होंने कल्पना चावला, किरण बेदी, दुर्गा भाभी, रानी लक्ष्मीबाई, तीजन बाई आदि अनेक उदाहरण देकर बताया कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। बल्कि पुरुषों से अधिक मान सम्मान कमा रही हैं।

इस अवसर पर समाजसेविका वंदना चौधरी, विनीता पाल, बीके यशपाल, छोटेलाल कनौजिया, एडवोकेट सतीश भारद्वाज, डॉ जहीर अहमद, डॉ एस पी पाल, डॉ एके जैन,डॉ मिलन मंडल,डॉ एसपी गुप्ता, डॉ आरपी शर्मा,डॉ सुबोध त्यागी, डॉ नूर मोहम्मद,डॉ रुखसाना परवीन,डॉ विनीत कुमार शर्मा, डॉ केपी सरकार, डॉ बी पी सिंह, डॉ देवाशीष ओझा, डॉ निशा चौधरी,डॉ सुभाष शर्मा,डॉ दिलीप कुमार,डॉ बिल्लू कुमार प्रजापति, डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ एन एस तोमर,डॉ फरहा खान, डॉक्टर फुरकान अली, डॉ श्याम लाल सरकार,डॉ सपन सिकदर,डॉ श्रीकांत मलिक,डॉ उस्मान अली, डॉ सुनीता बहल, डॉ एस निशा,आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button