एसजी ग्रैंड सोसाइटी में श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय समापन

- कथा श्रवण से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश
गाजियाबाद।
राज नगर एक्सटेंशन स्थित एसजी ग्रैंड सोसाइटी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का 28 दिसंबर 2025 को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में समापन हुआ। यह पावन कथा पूजनीय दयानंद त्रिपाठी (अयोध्या वाले) के श्रीमुख से संपन्न हुई।
कथा के दौरान आसपास की सोसायटियों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां भजन-कीर्तन और जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रतिदिन महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ कथा का रसपान किया।


कथावाचक पूजनीय महाराज दयानंद त्रिपाठी जी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र और गोवर्धन लीला सहित श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सरल, सारगर्भित और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भक्ति, सदाचार और मानव कल्याण का संदेश देते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन को सही दिशा प्रदान करती है तथा सत्य, प्रेम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। सोसायटी के निवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ बनाते हैं। कथा के समापन अवसर पर 28 दिसंबर को भंडारे एवं प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन सोसायटी एसोसिएशन एवं सोसायटी मंदिर समिति की देखरेख में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।


