उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के दूसरी बार प्रान्तीय उपाध्यक्ष बने डॉ अनुज त्यागी

मुरादनगर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन लखनऊ में सम्पन्न हुआ।निर्वाचन में सुशील कुमार पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष तथा डॉ अनुज त्यागी उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।उपाध्यक्ष बनने के पश्चात अनुज त्यागी के जनपद गाजियाबाद पहुंचने पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने बुके देकर व माला पहनाकर उनका सम्मान किया।उनके आगमन पर गंगनहर मुरादनगर पर प्राथमिक व शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा भव्य तरीके से उनका स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवींद्र राणा ने कहा कि डॉ अनुज त्यागी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए शिक्षक हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहे हैं।शिक्षकों की समस्या को संगठन तक तथा संगठन के क्रियाकलापों को जन जन तक पहुचानें का कार्य भी बख़ूबी किया है।डॉ अनुज त्यागी ने शिक्षक हितों में हुए सभी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी ने कहा कि 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद हो जाने से उनका भविष्य असुरक्षित हो गया है।नई पेंशन योजना किसी भी दृष्टिकोण से लाभकारी नहीं है।सरकार को तत्काल इस बारे में विचार करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना चाहिए अन्यथा भविष्य में शिक्षक संघ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो उन्हें नए पद के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरे समर्पण व निष्ठा के साथ निर्वहन करने का वे पूरा प्रयास करेंगें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदेश मित्तल,शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अमित गोयल,जिला मंत्री कनक सिंह, लोनी अध्यक्ष मनोज डागर, रजापुर अध्यक्ष मनोज त्यागी ,भोजपुर ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,मुरादनगर अध्यक्ष अमित यादव, मंत्री अजय,कोषाध्यक्ष साजिद मलिक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशी रानी शर्मा,संयुक्त मंत्री प्रमोद सिरोही, लक्ष्मण राठी,अमित कुमार, यशवेंद्र,दिनेश कुमार, प्रवीन कुमार,अर्चना,मनीला गुप्ता, प्रदीप यादव,डॉ संदीप,मनोहर लाल,विनोद कुमार, संजय कुमार, पुष्पेन्द्र चौधरी ,अमित पिपाणिया ,नवीन कुमार,इंतजार अली, रामकिशोर गौतम,विनोद कुमार, युसूफ अली, अब्दुल गफ्फार, रविंद्र कुमार,प्रदीप यादव, विनोद कुमार,आशु, परमिंदर सिंह , दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, जयप्रकाश शर्मा, विकास कुमार, धर्मेश जोहर ,सलीम जावेद, पुष्पेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।


