इंसिडेंट कमाण्ड कोर्स के लिए नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ द्वारा वार्डनस को किया गया प्रशिक्षित

गाजियाबाद: कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय नागरिक सुरक्षा विभाग गाजियाबाद से एक बैच इंसिडेंट कमाण्ड कोर्स के प्रशिक्षण हेतु कार्यालय प्रभारी एवं सहायक उप नियंत्रक गुलाम नबी के निर्देशन में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, बीकेटी सीतापुर रोड लखनऊ भेजा गया था जिसमें गाजियाबाद के 10 लोगों ने सफल प्रशिक्षण लिया।
मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि उक्त तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण लखनऊ में दिनांक 1 जनवरी 2025 से प्रारंभ होकर 3 जनवरी 2025 को समाप्त हुआ, प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों के लगभग 17 लोगों ने भाग लिया जिसमें सबसे अधिक संख्या गाजियाबाद की थी।
प्रशिक्षण में आपदा और आपदा प्रबंधन तथा आपदा के समय सिस्टम की कमाण्ड कौन और कैसे करता है विस्तार से जानकारी दी गई, सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश ने हजार्ड और आपदा के समय नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवकों की क्या भूमिका रहती है हजार्ड को कम करने के लिए कौन सी तकनीकी अपनाई जाती है सब विस्तारपूर्वक समझाया गया सहायक उप नियंत्रक नीरज चुग द्वारा कौन-कौन सी टीम कहां और कैसे काम करती है घटना के समय उसके बैक में कौन सी टीम काम करती है उसका कमांडिंग ऑफिसर कौन होता है जिसके निर्देशों पर सभी विभाग कार्य करते हैं, विस्तार से जानकारी दी गई।
उक्त प्रशिक्षण में गाजियाबाद से गुलाम रसूल घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा पोस्ट वार्डन रिजर्व सुनील चौधरी पोस्ट वार्डन ज्योति गुप्ता सेक्टर वार्डन सचिन त्यागी शेष राव सुमन गौतम विकास चौधरी उमेश बाबू गुप्ता घटना नियंत्रण अधिकारी रेखा गुप्ता सेक्टर वार्डन गोरखपुर से सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव कानपुर से वरिष्ठ स्टोर इंचार्ज प्रवीण कुमार पोस्ट वार्डन धर्मेंद्र डिप्टी पोस्ट वार्डन रजत कुमार आदि सम्मिलित हुए।


