इंदिरापुरम: निशुल्क पुस्तक एक्सचेंज कैंप का आयोजन

इंदिरापुरम, 17 मार्च 2024: सिद्धयतान फाउंडेशन और वॉलिंटियरों ने रविवार को इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क के बाहर नौवीं बार निशुल्क पुस्तक एक्सचेंज का आयोजन किया। इस कैंप में कक्षा 6 से ऊपर की किताबों का निशुल्क आदान-प्रदान किया गया।
कैंप सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित किया गया। कैंप के संयोजक सुचित सिंघल ने बताया कि सुबह से ही कैंप में लोगों का आना शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि कई लोगों को इस कैंप की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से मिली, जबकि कई लोग वॉलिंटियरों से जानकारी प्राप्त कर कैंप में पहुंचे।
कैंप में गुरप्रीत सिंह, खेम राज, जयंती और सरिता ने भी अपना योगदान दिया।
सुचित सिंघल ने बताया कि अगला निशुल्क पुस्तक एक्सचेंज कैंप आने वाले शनिवार या रविवार को आयोजित किया जाएगा। कैंप का स्थान और समय जल्द ही स्थानीय निवासियों को सूचित कर दिया जाएगा।
इस कैंप से कई लोग लाभान्वित हुए। लोगों ने अपनी पुरानी किताबों को बदलकर नई किताबें प्राप्त कीं। यह कैंप शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में भी सहायक रहा।


