CrimeMeerut

दो लाख का ईनामी रहा गोतस्कर अकबर बंजारा अपने भाई समेत असम पुलिस के साथ मुठभेङ में ढेर

दोनो भाईयों को चार दिन पहले ही दोनो को मेरठ पुलिस ने असम पुलिस को सौंपा था

मेरठ : दो लाख का ईनामी रहा गौ तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई को असम पुलिस ने मंगलवार को मुठभेङ के दौरान ढेर कर दिया। चार दिन पहले ही मेरठ पुलिस ने अकबर बंजारा और उसके भाई को असम पुलिस को सौंपा था। बताया गया कि कोर्ट से रिमांड मिलने पर असम पुलिस उन्हे पूछताछ के लिए गई थी। आरोप है कि उसी दौरान दोनो भाई पुलिस कस्टडी से भाग निकले। जिसके बाद पुलिस से हुई मुठभेङ में दोनो की मौत हो गई।

113 15
credit : Munish Kumar


मेरठ के फलावाद का रहने वाले अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान पर लंबे समय से गौ तस्करी के आरोप लगते रहे है। बताया गया कि वे देश के कई राज्यो से गो मांस बांग्लादेश भेजा करते थे। अकबर बंजारा असम पुलिस का वंटेड रहा। उस पर असम पुलिस ने दो लाख का ईनाम घोषित किया था। असम पुलिस से बचने के लिए अकबर बंजारा अपने गांव फलावदा में आकर रहने लगा था। इस बात का पता चलने पर मेरठ पुलिस ने एक सप्ताह पहले अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को गिरफतार किया था। उनकी गिरफतारी की सूचना पर असम पुलिस बी-वारंट पर उन्हे अपने साथ ले जाने के लिए यहां पहुंची थी।

चार दिन पहले दोनो को मेरठ पुलिस ने असम पुलिस को सौंपा था। इसकी एवज में असम पुलिस ने ईनाम के दो लाख रूपये की राशी मेरठ पुलिस को दी थी। बताया गया कि मंगलवार को असम राज्य के कोकराझार जिला कोर्ट से रिमांड लेने के बाद असम पुलिस अकबर और सलमान को पूछताछ के लिए थाना गोसाईगांव ले गई थी। वहां से अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान पुलिस कस्टडी से भाग निकले। उन्हे पकङने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान हुई मुठभेङ में पुलिस ने दोनो को मार गिराया। एसपी देहात केशव कुमार ने अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान की पुलिस मुठभेङ में मौत होने की पुष्टि की है।

111 46
112 22

Premdeo Sharma

Premdeo Sharma is a veteran, with 30 years in journalism, he has command over UP / Uttrakhand politics and history. He reports both in English and Hindi languages, effortlessly. His exclusive news stories and scoops have often stirred debates. He has written extensively for Nav Bharat Times and now associated with Local Post as Consulting Editor.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button