Ghaziabad

आरएलडी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की प्रथम बैठक ‘के.सी. त्यागी’ की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

  • संसदीय बोर्ड की बैठक में चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए हुआ विचार
  • एनडीए को और अधिक मजबूत बनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प
  • राष्ट्रीय लोकदल के संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी को अधिक सशक्त बनाने पर हुआ विचार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की प्रथम बैठक, 08 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के कमेटी रूम में आयोजित हुई। संसदीय बोर्ड की यह प्रथम बैठक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

बैठक के प्रारंभ में संसदीय बोर्ड के सभी सम्मानित सदस्यों का आपस में परिचय हुआ तथा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह सहित संसदीय बोर्ड के सभी सम्मानित सदस्यों ने सहभागिता की।

बैठक में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की किसान, मजदूर और सामाजिक न्याय आधारित विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने, संगठन के विस्तार को गति देने तथा चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने एवं एनडीए को और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button