अपने आराध्य प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव महोत्सव को घर- घर दीपोत्सव के रूप में मनाए-पायलट राकेश त्यागी

गाजियाबाद: शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के संयोजकत्व में ट्रांस हिंडन स्कूल फेडरेशन के सहयोग से आज 20 जनवरी दिन शनिवार को स्वर्ण जयंती पार्क, इंदिरापुरम, गाजियाबाद में स्वस्ति यज्ञ आयोजन हुआ I अपने पूर्व के कार्यक्रमों की तरह ही इस कार्यक्रम में भी क्षेत्र के बहुत से शिक्षण संस्थानों ने मिलकर सामुहिक रूप से यह आयोजन किया I
यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य जयवीर शास्त्री रहे तथा मंत्रोच्चारण शोभित शास्त्री व अमित शास्त्री ने किया I इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पायलट राकेश त्यागी ने बताया कि त्रेता युग में गुरु वशिष्ठ ने राजा दशरथ से के सामने एक प्रस्ताव रखा की महाराज आप अपने पुत्रों को मेरे साथ वन में यज्ञ की रक्षा करने के लिए भेज दीजिए, जिसको महाराज दशरथ ने सहर्ष स्वीकार किया और प्रभु श्री राम व लक्ष्मण जी को गुरु सेवा तथा यज्ञ की रक्षा करने के लिए सहर्ष वन में भेज दिया और भगवान राम ने राक्षसों का विनाश कर रक्षक यज्ञ की रक्षा की I हम प्रभु श्री राम के आभारी हैं कि आज भी हम उनके दिखाए हुए रास्ते पर चल रहे हैं और आज हम सब ने मिलकर उनकी कृपा से यह पवित्र यज्ञ का कार्य संपन्न किया हैI


500 वर्ष के इंतजार और संघर्ष के बाद 22 तारीख को अयोध्या में हमारे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही हैI इस अवसर पर हम सब घर-घर दीपोत्सव व मंदिर मंदिर रामोत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं इस अवसर उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को शुभकामनाएं दी I



