Ghaziabad

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजियाबाद का वार्षिकोत्सव भव्य रूप से संपन्न

गाजियाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जनपद गाजियाबाद द्वारा रविवार, 14 दिसंबर 2025 को राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी क्लब हाउस में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपराह्न 3.30 बजे से सायं 7.30 बजे तक चला, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना (रामपुर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त गन्ना आयुक्त एवं अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश पश्चिम, आनंद कुमार जौहरी, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष (सार्वजनिक नीति) विवो इंडिया तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रजनीश रंजन सिन्हा उपस्थित रहे। इनके साथ महासभा के महामंत्री अनिल सक्सेना (रामपुर) भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। साथ ही गाजियाबाद जनपद के प्रतिभाशाली, विशेष उपलब्धि प्राप्त एवं मेधावी चित्रांश छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। सामाजिक दायित्व निभाते हुए महासभा की ओर से चार निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता स्वरूप ₹5,100 प्रति परिवार प्रदान किए गए, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने सराहना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दया शंकर सक्सेना, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष सौरिखिया, उपाध्यक्ष विद्या भूषण सक्सेना, विनय सक्सेना (अजनारा), सुधीर स्वरूप भटनागर, प्रमोद सक्सेना, राजेन्द्र कुमार बिसारिया, अमित श्रीवास्तव, शरद वीर कुदेशिया, दीपक श्रीवास्तव सहित महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा सक्सेना एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि शिव बहादुर सक्सेना ने अपने संबोधन में समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक सेवा पर जोर देते हुए कहा कि कायस्थ समाज ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कर्मठता का परिचय दिया है। विशिष्ट अतिथियों ने भी महासभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक और शैक्षिक प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। वार्षिकोत्सव का आयोजन सौहार्द, सेवा और सामाजिक समर्पण की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button