सेठ जयप्रकाश मुकन्दलाल (महिला) पॉलिटेक्निक संस्था में लैदर ड्रेस एवं ज्वैलरी शो का आयोजन

गाज़ियाबाद: सेठ जयप्रकाश मुकन्दलाल (महिला) पॉलिटेक्निक संस्था में लैदर ड्रेस एवं ज्वैलरी शो का आयोजन किया गया। लैदर ड्रेस की थीम गन्धम वस्त्रम एवं ज्वैलरी शो की थीम “आम्रपाली” रखी गई। जिसमें फैशन डिजाइनिंग एण्ड गारमेंट टैक्नोलॉजी की अन्तिम वर्ष की छात्राओं ने लैदर से “Western Dress” बनाकर रैम्प वॉक कर अपने हुनर का अदभुत प्रदर्शन किया।




कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वल्लित से की गई रैम्प वॉक के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी लोक नृत्य, महाराष्ट्र की लावनी एवं राधा-कृष्ण की सुन्दर झाकियों की प्रस्तुति देकर समा बाँध दिया। ज्वैलरी शो आम्रपाली में छात्राओं ने खुद की डिजाईन की हुई Head to toe ज्वैलरी का प्रदर्शन किया। जिसमें विभिन्न प्रकार की ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी, गिन्नी डिजाइन, घुंघरु आदि का अद्भुत प्रदर्शन हुआ।।
संस्था की प्रधानाचार्या रंजना मिश्रा ने छात्राओं की कला को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि फैशन कभी भी स्थिर नहीं रहता। फैशन ट्रेंड बदलता रहता है। फैशन डिजाइनर बहुत रचनात्मक रुप से नए रुझानों के साथ पुराने शैलियों को मिलाते हैं और नए तरीके फैशन का इजाद करते हैं। हालांकि यह महत्वपूर्ण है कि लोग फैशनेबल रहने के लिए नए रुझानों का पालन करें
इस कार्यक्रम के दौरान संस्था की सभी अध्यापिकायें व छात्राएं उपस्थित रही

लेदर शो विनर
- सलेहा
- पूजा
- कलश




ज्वैलरी शो विनर
- कलशनंबर
- सलेहानंबर
- दीपानशी


