Ghaziabad

संस्कार भारती राजनगर एक्सटेंशन इकाई ने भू अलंकरण दिवस मनाकर दिया प्रकृति प्रेम का संदेश

गाजियाबाद, 27 अप्रैल 2025 : संस्कार भारती राजनगर एक्सटेंशन इकाई के सौजन्य से आज एसएससी सफायर सोसायटी में भू अलंकरण दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रकृति के प्रति प्रेम और सम्मान का संदेश देते हुए अनेक गणमान्य अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी उपाध्यक्ष (नंदग्राम मंडल) डॉ. अभिषेक शर्मा, संस्कार भारती के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल भटनागर, वरिष्ठ कार्यकर्ता कैप्टन गोपाल सिंह और मनोज अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद सामूहिक सरस्वती वंदना गाई गई और अमृता श्रीवास्तव द्वारा ध्येय गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

श्रीमती डॉ. विन्दू वराच और प्राची मिश्रा ने पृथ्वी माता को पुष्प अर्पित कर भू अलंकरण दिवस का शुभारंभ किया।

मुख्य वक्ता अतुल प्रकाश भटनागर ने भू अलंकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “धरती को सजाना केवल एक कला नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारा प्रेम और सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है।” उन्होंने इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग बताया।

वरिष्ठ कार्यकर्ता कैप्टन गोपाल सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी-अपनी सोसायटीज में संस्कार भारती के कार्यों का विस्तार करें और संस्कृति जागरण का संकल्प लें।

कार्यक्रम के दौरान मनोज अग्रवाल ने हाल ही में पहलगाम में हुई आतंकी घटना की कड़ी निंदा की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। श्रीमती आशा जी ने आग्रह किया कि संस्कार भारती का एक कार्यक्रम उनकी सोसायटी में भी आयोजित किया जाए।

कार्यक्रम के अंत में संस्कार भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक जी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यकारी अध्यक्ष अतुल भटनागर द्वारा किए गए शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस आयोजन को सफल बनाने में सरोज पाठक, आशा ज्योति, दीपक श्रीवास्तव, बीना वाष्र्णेय एवं डॉ. विन्दू वराच सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हमारी हाइपर लोकल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म Local Post की सभी लेटेस्ट अपडेट्स अब आपको सीधे हमारे व्हाट्सएप चैनल पर मिलेंगी।
कृपया हमारे चैनल से जुड़ें और अपने इलाके की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
लिंक

https://whatsapp.com/channel/0029Vb5wAepDTkK1mLrRMu28

आपका सहयोग और जुड़ाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। धन्यवाद!

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button