विनीत त्यागी को सौंपी गई बिहार चुनाव की अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली/गाज़ियाबाद : भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विनीत त्यागी को पार्टी नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या द्वारा की गई।
विनीत त्यागी गाजियाबाद के निवासी हैं और लंबे समय से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति को पार्टी के रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो बिहार में युवाओं को जोड़ने और संगठनात्मक ताकत को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
राजनीतिक अनुभव को मिली नई उड़ान
विनीत त्यागी के पास कई राज्यों में चुनावी अभियान और संगठनात्मक कार्यों का अनुभव है। उनकी प्रखर वाणी, सामाजिक समझ, और युवा वर्ग से जुड़ने की क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह भरोसा जताया है कि वे बिहार में भाजपा के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
गाजियाबाद में खुशी की लहर
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विनीत त्यागी की कार्यशैली और समर्पण से बिहार में भाजपा को निश्चित ही मजबूती मिलेगी।
स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह नियुक्ति गाजियाबाद की राजनीतिक प्रतिभा और संगठनात्मक क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने का प्रतीक है।
बिहार चुनाव को लेकर तैयारियां तेज
भाजपा युवा मोर्चा ने बिहार चुनाव के मद्देनज़र अपनी तैयारी तेज कर दी है। युवाओं को पार्टी से जोड़ने, सोशल मीडिया रणनीति, बूथ लेवल पर कैडर सक्रियता और युवाओं के लिए संवाद कार्यक्रम जैसे अभियानों की ज़िम्मेदारी अब विनीत त्यागी जैसे अनुभवी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है।



