वार्ड 21 के पार्षद आनंद गौतम का निधन, नगर निगम शोक में डूबा

गाजियाबाद: वार्ड 21 भोवापुर क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद आनंद गौतम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन से नगर निगम परिवार गहरा सदमा लगा है। गाजियाबाद नगर निगम में आज आयोजित शोक सभा में महापौर, पार्षदों और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिवंगत पार्षद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आनंद गौतम दो बार पार्षद रह चुके थे और हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे। वे अपने शालीन स्वभाव और सहयोगी दृष्टिकोण के लिए जाने जाते थे। कभी किसी से ऊंची आवाज में बात नहीं करते थे और हमेशा अपने अच्छे व्यवहार के कारण लोगों का प्यार पाते थे।

महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि आनंद गौतम का निधन नगर निगम के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत पार्षद के परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की।
नगर निगम के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी दिवंगत पार्षद को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।



