Ghaziabad

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर लीलावती फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर व कोरोना जागरूकता अभियान का आयोजन

गाज़ियाबाद: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर लीलावती फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत लीलावती पब्लिक स्कूल, भूड़ भारत नगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और कोरोना वायरस जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों को कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई और मुफ्त मास्क व ग्लव्स का वितरण भी किया गया, जिससे आमजन को सुरक्षित रहने में मदद मिले। कार्यक्रम में चिकित्सा जांच और परामर्श भी उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर लीलावती फाउंडेशन सोसाइटी के डायरेक्टर संजय बग्गा, प्रधानाचार्य नीरू बग्गा, उप प्रधानाचार्य डॉ. नितिका सिंह, तथा अध्यापिकाएँ कावेरी, शगुन, रीना, मनु, कीर्ति, लता, आँचल, गुड़िया, आस्था, मोनिका सोनी, कनुप्रिया, मोनिका, प्रीति और प्राची सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर निगम गाजियाबाद और UNHW अस्पताल, भूड़ भारत नगर की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों संस्थानों ने आयोजन के हर चरण में सहयोग कर इसे जनहितकारी और प्रभावशाली बनाया।

ज्ञात हो कि लीलावती फाउंडेशन सोसाइटी एवं लीलावती पब्लिक स्कूल समय-समय पर ऐसे सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है, जिनका उद्देश्य आम जनता को सस्ती शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता उपलब्ध कराना है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button