Ghaziabad

लेफ्टिनेंट बने गगनदीप भारती का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर

गाज़ियाबाद :देशभक्ति और मेहनत की मिसाल बने नंदग्राम निवासी गगनदीप भारती ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। 25 वर्षीय गगनदीप भारती का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है और 18 माह की कठिन ट्रेनिंग के बाद जब वे देहरादून से अपने घर लौटे, तो पूरे मोहल्ले ने भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह के साथ उनका अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह का आयोजन घूकना वार्ड 13 के समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद प्रत्याशी और प्रवक्ता एडवोकेट सचिन सिद्धार्थ ने किया। सचिन ने गर्व के साथ बताया कि गगनदीप उनके चचेरे छोटे भाई हैं और उन्होंने बचपन से ही भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखा था। उन्होंने संत जोसेफ स्कूल से इंटर तक की पढ़ाई की और इसके बाद कड़ी मेहनत कर UPSC CDS परीक्षा में ऑल इंडिया 09वीं रैंक प्राप्त की। गगनदीप की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और गौरव का माहौल बना हुआ है।

इस अवसर पर नंदग्राम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह और राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के मेरठ मंडल अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर शुभम चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शुभम चौधरी ने भावुक होकर कहा,

“गगनदीप अब सिर्फ अपने माता-पिता के बेटे नहीं रहे, बल्कि वो अब पूरे देश के बेटे बन चुके हैं। उन्होंने जो प्रेरणा दी है, वह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की ओर अग्रसर करेगी।”

समारोह में क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति, समाजसेवी, बुजुर्ग और युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। गगनदीप के पिता प्रमोद ठेकदार अपने बेटे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि गगनदीप की मेहनत, अनुशासन और लगन आज हर माता-पिता के लिए एक मिसाल बन गई है।

कार्यक्रम में अमन अग्रवाल, धर्म सिंह, कृष्णपाल, एडवोकेट रणवीर सिंह, उमेश कश्यप, भूषण सैनी, तेजसिंह, मंजू बाला, अमरप्यारी, गजराज सिंह, भूतपूर्व फौजी कृष्ण सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गगनदीप को माल्यार्पण, सम्मान पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button