राज नगर एक्सटेंशन में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया, योग गुरुओं ने सांसों पर ध्यान देने का दिया संदेश

गाजियाबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, के. डब्लू. सृष्टी सोसाइटी, राज नगर एक्सटेंशन में आज एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 60 महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
योग गुरुओं ने शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों जैसे कि पैरों, गर्दन और कमर की सूक्ष्म क्रियायें, अर्द्ध चंद्राकार, पादहस्त आसान, त्रिकोणासन, वृक्षासन, वक्रासन, मंडूकासन, वज्रासन, मकर आसन, पवन मुक्तासन, नौकासन, भुजंगासन, धनुरासन, मकरासन, कैट कैमल पोज, सिंह गर्जना, ताली और हास्यासन आदि का अभ्यास कराया।
इसके अलावा, योग गुरुओं ने प्रतिभागियों को सांसों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी सांसें हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सांसों के सही तरीके से चलने से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि हमारा मन भी शांत रहता है।


योग गुरुओं ने प्रतिभागियों को सलाह दी कि वे अपनी सांसों पर ध्यान दें और सांस लेते और छोड़ते समय पेट की स्थिति का भी ध्यान रखें। उन्होंने शिविर में प्रतिभागियों को प्राणायाम जैसे श्वास-प्रश्वास की क्रिया, नाडी शोधन, उज्जयी प्राणायाम और शीतली-भ्रामरी प्राणायाम भी कराया।
कार्यक्रम का समापन प्रार्थना और शांति पाठ के साथ किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रसाद भी वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर पुष्कर (एक्यूप्रेशर एवं योग शिक्षक), रेनू तेवतिया (नेचुरोपैथ एवं योग शिक्षिका), रेनू मित्तल, मीना, महिंद्रा एंक्लेव से अर्चना शर्मा (रेकी मास्टर, योग शिक्षिका व नेचरोपैथ) उपस्थित थे। योग क्लास में भाग लेने वाली सरोज, रेनू गर्ग, रिद्धि, माया पुष्कर, मीनाक्षी त्यागी, उपासना त्यागी, गुड्डी सिंह, ज्योति दीक्षित, संयोगिता त्यागी, अलका गुप्ता, सुमन सिंह, अपर्णा और किरण का प्रयास सराहनीय रहा।

