राजनगर एक्सटेंशन में फिटनेस फ्रीक ग्रुप का 21-दिन का फिटनेस चैलेंज हुआ समाप्त

गाजियाबाद : राजनगर एक्सटेंशन में फिटनेस फ्रीक ग्रुप द्वारा आयोजित 21-दिन के फिटनेस चैलेंज का समापन समारोह गोड्स वैली फार्म हाउस में धूमधाम से मनाया गया। इस चैलेंज में राजनगर एक्सटेंशन की 45 सोसायटी के लगभग 350 लोगों ने हिस्सा लिया था।
इस वर्चुअल इवेंट में प्रतिभागियों को 21 दिन तक लगातार दौड़ना, चलना या साइकिल चलाना था। इस चैलेंज के दौरान प्रतिभागी अपनी पसंद के अनुसार कहीं भी और कभी भी अपनी एक्टिविटी कर सकते थे।
समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को फिटनेस फ्रीक ग्रुप की ओर से मेडल दिए गए। साथ ही, जिन्होंने लगातार 21 दिन तक अपने लक्ष्य को पूरा किया, उन्हें विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, राजनगर एक्सटेंशन के उन बच्चों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
इस अवसर पर दीप सत्यवली, अनुज शर्मा, राम कृष्णा शाक्य, वरुण त्यागी, गोविन्द शर्मा, प्रशांत कुमार, संतोष कुशवाहा, सुधीर त्यागी, अजय शर्मा , जय प्रकाश गुप्ता, अमित सिलावट, विमल शर्मा , यशपाल जांगिड , संतोष कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
फिटनेस फ्रीक ग्रुप लगातार समाज में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। इसी कड़ी में, ग्रुप जल्द ही एक कपल चैलेंज स्पेशल फिटनेस इवेंट का आयोजन करने वाला है।

फिटनेस फ्रीक ग्रुप राजनगर एक्सटेंशन में सक्रिय एक समूह है जो लोगों को फिट रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। ग्रुप समय-समय पर विभिन्न प्रकार के फिटनेस कार्यक्रमों और चैलेंज का आयोजन करता रहता है।



