Ghaziabad

राजनगर आरडीसी में लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

गाजियाबाद। थाना कविनगर क्षेत्र के व्यस्त राजनगर आरडीसी इलाके से एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आमजन और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक को एक युवती को सड़क पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद लोग मूक दर्शक बने तमाशा देखते रहे, किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।

https://twitter.com/localpostit/status/1939273634201432262

यह वीडियो 26 जून 2025 को आरडीसी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें पीड़िता अपनी दो सहेलियों के साथ घूम रही थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान की एक महिला से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उस महिला ने अपने पति हर्ष को मौके पर बुला लिया, जिसने आव देखा न ताव और युवती पर हमला कर दिया।

घटना सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी हर्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।

घटना ने शहर में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता खड़ी कर दी है। आरडीसी जैसे प्रमुख क्षेत्र में दिनदहाड़े इस प्रकार की घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि भीड़ का बड़ा हिस्सा अब भी पीड़ित के बजाय तमाशबीन की भूमिका निभा रहा है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी आपराधिक घटना की तुरंत सूचना पुलिस को दें और पीड़ित की मदद के लिए आगे आएं। साथ ही दोषियों को सख्त सजा दिलाने में प्रशासन का सहयोग करें।

यह घटना एक बार फिर समाज के सामने यह प्रश्न खड़ा करती है कि जब महिलाएं सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो उनके लिए सुरक्षित क्षेत्र की परिभाषा क्या है? ऐसी घटनाएं केवल कानूनी कार्रवाई नहीं, सामाजिक चेतना और संवेदनशीलता की भी माँग करती हैं।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button