Ghaziabad

यातायात माह–2025: गाजियाबाद पुलिस और डिजिटल वॉलंटियर फोर्स ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, नियम पालन करने वालों को मिला सम्मान

गाजियाबाद। यातायात माह–2025 के तहत गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट और डिजिटल वॉलंटियर फोर्स (डीवीएफ) थाना नंदग्राम द्वारा गुरुवार को राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित driving की आदतों को बढ़ावा देना और सड़क सुरक्षा को आमजन की जिम्मेदारी बनाना था।

अभियान की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने यातायात नियमों का पालन करने वाले पांच वाहन चालकों को फूल भेंट कर सम्मानित कर की। उन्होंने कहा :

“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है, और यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।”

क्या आपका बच्चा लिखना, सोचना या अपने विचारों को अभिव्यक्त करना पसंद करता है?
उसे edskExpress में Student Reporter के रूप में नामांकित करें!

Deepspatial और The Indian Express Group की इस संयुक्त पहल में बच्चों को अपनी कहानियाँ लिखने, पत्रकारिता कौशल सीखने और देशभर में प्रकाशित होने का अनूठा अवसर मिलता है।

👉 कैसे नामांकित करें: अपने बच्चे का नाम, कक्षा, स्कूल और एक पैराग्राफ की कहानी का विचार भेजें: edskexpress@deepspatial.ai

(कक्षा 6–12 के छात्रों के लिए खुला • पूर्व अनुभव आवश्यक नहीं • मार्गदर्शन और मेंटरिंग उपलब्ध)

Does your child love writing, observing, or expressing their thoughts?
Nominate them to join edskExpress as a Student Reporter!

A joint initiative of Deepspatial and The Indian Express Group, edskExpress gives students a national platform to tell real stories, sharpen journalism skills, and get published.

👉 How to Apply: Send your child’s name, class, school, and a one-paragraph story idea to: edskexpress@deepspatial.ai

(Open to Classes 6–12 • No prior experience required • Editorial mentoring provided)

इसके बाद अभियान के दौरान नियमों का पालन करने वाले लोगों को फूल और फ्रूटी देकर सम्मानित किया गया, जिससे लोगों में सकारात्मक संदेश भेजने का प्रयास किया गया।

इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त (नंदग्राम) उपासना पांडे, और इंडियन रेड क्रॉस गाजियाबाद के सभापति सुभाष गुप्ता ने भी लोगों को सम्मानित किया और सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।

अभियान में डीवीएफ टीम और रेड क्रॉस के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे,
अंकित गुप्ता (डीवीएफ कोऑर्डिनेटर), एम.सी. गौड़, मनोज अग्रवाल, तथा डीवीएफ टीम के सदस्य सचिन पांचाल, अरविंद शर्मा, सुनील पुंडीर, शुभम गर्ग, बीरू राय, अफरोज़ अंसारी, संजय कुमार, राजेश भारती, विशाल अग्रवाल, अंकित त्यागी, एस.के. बघेल, अर्चित शर्मा, तुषार त्यागी, अंकित चौधरी, मोहित शर्मा, विनोद तोमर, अमित कुमार, राजन कुमार, पवन भारद्वाज आदि।

थाना प्रभारी नंदग्राम उमेश कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की टैगलाइन है—
“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा: यातायात नियम पालन करें, जीवन को सुरक्षित बनाएं।”

इस अवसर पर यातायात निरीक्षक जे.एस. पाठक, मनवीर सिंह सहित पुलिस और डीवीएफ के कई सदस्य मौजूद रहे।

अभियान के दौरान लोगों को नियमों के महत्व के साथ-साथ हेलमेट, सीट बेल्ट, स्पीड कंट्रोल और मोबाइल रहित ड्राइविंग जैसे बुनियादी सुरक्षा सिद्धांतों के पालन का संदेश भी दिया गया।

संपर्क सूत्र:
मनोज अग्रवाल, सदस्य – डीवीएफ टीम
अंकित गुप्ता, डीवीएफ कोऑर्डिनेटर – नंदग्राम थाना

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button