मेरठ : दो पक्षो के बीच खूनी संघर्ष में 3 महिला समेत 8 घायल, पुलिस ने 6 को भेजा जेल , संघर्ष में तीन महिला समेत आठ घायल

मेरठ : देहली गेट थाना क्षेत्र में गुरूवार की रात मुखबिरी के शक में दो पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जली कोठी से शुरू हुआ संघर्ष जिला अस्पताल से लेकर थाना देहली गेट तक जारी रहा। दोनो पक्षो के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। बोतलें चलीं। तीन महिल समेत आठ लोग घायल हो गए। एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाकर हंगामा कर रही महिलाओं को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेङा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 12 बवालियों के खिलाफ नामजद रिर्पोट दर्ज कर उनमें से छह को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की गिरफतारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।
जानकारी के अनुसार जलीकोठी निवासी शुएब और उसके पङोसी कामिल के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुएब को शक है कि कामिल पुलिस को उसके बारे में सूचना देता है। शुएब दो दिन पहले ही जेल से छूटा है।उस पर पशुओं के अवैध कटान का आरोप है। गुरूवार की रात दोनो पक्ष के बीच पक्षो के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनो पक्षो के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दोनो ओर से एक दूसरे पर बोतलें फेंकी गई। इस संघर्ष में तीन महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां भी दोनो पक्ष आपस में भिङ गए। अस्पताल में अराजकता फैल गई। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। इसके बाद पुलिस कुछ लोगो को हिरासत में थाने ले गई। थाने में महिलओं ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर महिलाओं को वहां से हटा दिया।
सूचना पर एसपी सिटी विनित भटनागर और सीओ कोतवाली अरविंद चौरासिया भी फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। एसओ देहली गेट ऋषिपाल सिंह ने बताया कि संघर्ष में आठ लोग घायल हुए हैं। बवाल करने वाले 12 लोगो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ ने बताया कि नामजद आरोपियों में से 6 को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।