Ghaziabad

भाजपा नेता “नितिन त्यागी” के पिता “राजेन्द्र त्यागी” का हुआ निधन

  • रविवार की सुबह अचानक तबियत खराब होने से हुआ निधन।
  • मोरटा श्मशान घाट पर बड़े पुत्र सचिन त्यागी ने दी उन्हें मुखाग्नि।

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष नितिन त्यागी को पितृ शोक हुआ है। उनके पिता राजेन्द्र त्यागी को रविवार की सुबह अचानक तबियत खराब होने पर राजनगर के पल्मोनिक हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से परिवार व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है, उनकी आयु 76 वर्ष थी।

मूल रूप से लोनी के मंडोला गांव के प्रतिष्ठित परिवार स्वर्गीय चौधरी जगत सिंह त्यागी व कांति त्यागी के यहां जन्मे राजेन्द्र त्यागी लंबे समय तक समाज सेवा में सक्रिय रहे और लगभग चार दशक पहले मोरटा में लगभग 300 गाय की एक बड़ी गौशाला चलाने के कारण मोरटा उनकी कर्मभूमि बन गई थी। हालांकि वह लगभग पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। सुबह 10.30 पर मोरटा स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, उनके बड़े पुत्र सचिन त्यागी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

कांवड़ यात्रा में रास्ता बंद होने के बावजूद भी अंतिम संस्कार में मोरटा श्मशान घाट पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजेन्द्र त्यागी के परिवार के मां कांती त्यागी पत्नी संतोष त्यागी के अलावा 1 विवाहित पुत्री शालू त्यागी, 2 पुत्र सचिन त्यागी, नितिन त्यागी व तीसरे छोटे पुत्र स्वर्गीय तरुण त्यागी का एक भरा-पूरा परिवार हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और अपार दुःख की इस घड़ी में परिजनों को हौसला प्रदान करें।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button