Meerut
ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा नकली NCERT की किताबें बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने एनसीईआरटी (NCERT) की नकली किताब बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से नकली NCERT की 3470 किताबे व एक टाटा एस संख्या UP 19 T 9272 बरामद किया गया । इस मामले की जानकारी एनसीईआरटी के अधिकारियों को दी गई है।
जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि सूर्यापुरम कॉलोनी में एनसीईआरटी की नकली किताबों का कारोबार संचालित किया जा रहा है। इसके चलते ब्रह्मपुरी पुलिस ने छापा मारा। जहां पर एनसीईआरटी की नकली किताब छापने का काम चल रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम – अभिलाष राजपूत पुत्र स्व0 राजकुमार, रहीशुद्दीन पुत्र नूर मौहम्मद, आबिल उर्फ आदिल पुत्र ईदू मेवाती ,सत्येन्द्र कुमार पुत्र ब्रजपाल सिंह हैं।