प्रधानमंत्री ने मन की बात में फिर किया मेरठ का जिक्र, सिटी स्टेशन पर आजादी की रेल गाङी और स्टेशन थीम पर आयोजित कार्यक्रम को किया याद

मेरठ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में मेरठ के सिटी रेलवे स्टेशन का जिक्र किया। रेल मंत्रालय ने 18 से 23 जुलाई तक आजादी की रेलगाङी और स्टेशन थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए थे। प्रधानमंत्र ने इस आयोजन का जिक्र अपने मन की बात कार्यक्रम में किया। मेरठ से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की चिंगरी फूटी थी, इसलिए इस आयोजन के लिए इस पावन भूमि को चुना गया था। देश के 24 राज्यों के 75 स्टेशनों को इस अभियान में शामिल किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में मेरठ को याद किया। उन्होने 18 से 23 जुलाई तक सिटी स्टेशन पर आयोजित हुए आजादी की रेल गाङी और स्टेशन थीम पर हुए कार्यक्रम का जिक्र किया। रेल मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजन के लिए देश के 24 राज्यों के 75 स्टेशनो को चुना गया था। स्वतंत्रता संग्राम की जननी मेरठ को भी इस सूची में शामिल किया गया था। मन की बात के दौरान मेरठ सिटी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम का दृष्य भी दिखाया गया, जिसमें सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, एडीआरएम तकनीकी वीके सिंह सहित अन्य अधिकारी सिटी स्टेशन पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते दिख रहे है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान से लोगो को आजादी से जुङी घटनाओं को जानने का मौका मिला। आजादी के अमृत महोत्सव का लिए यह खास है। प्रधानमत्री ने लोगो से 13 से 17 अगस्त तक अपने घरो पर तिरंगा लगाने की अपली भी की।


बतादें, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पिछले सप्ताह मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर आजादी की रेलगाङी और रेलवे स्टेशन की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसका शुभारंभ दिल्ली डिवीजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक वीके सिंह ने किया था। स्टेशन पर प्रदर्शनी लगाई गई थी। नुक्कङ नाटक के द्वारा हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया था। स्वतंत्रता सेनारियों को सम्मानित करने के साथ उनके परिजनों का भी समारोह में स्वागत किया गया था।