Ghaziabad

पुलिस एवं वेलफेयर फोरम ने जीवन विहार में साइबर क्राइम पर की संगोष्ठी आयोजित

गाजियाबाद: कवि नगर थाना क्षेत्र स्थित चौकी शास्त्री नगर क्षेत्र के जीवन विहार में पुलिस एवं वेलफेयर फोरम ऑफ़ आरडब्ल्यूए ने साइबर क्राइम एवं महिला अपराध पर एक कार्यशाला आयोजित की।उक्त कार्यशाला का उद्देश्य मुख्य रूप से समाज में बढ़ रहे ऑनलाइन साइबर क्राइम को कम करने के लिए एवं आम नागरिक को जागरूक करने के लिए किया गया।
कार्यक्रम संचालक कवि नगर जोनल प्रभारी अविनाश अग्रवाल एवं संजय शर्मा ने पुलिस विभाग से पहुंची साइबर क्राइम की टीम का प्लांट पोट एवं पटका पहनाकर तहे दिल से स्वागत किया।

साइबर क्राइम इंस्पेक्टर नरेश सिंह ने साइबर अपराधियों द्वारा अपनायें जा रहे विभिन्न हथकंडों के बारे में चर्चा की उन्होंने कहा इलेक्ट्रॉनिक साधनों के प्रयोग द्वारा होने वाले फ्रॉड फर्जी कॉल पेटीएम आदि का कम से कम इस्तेमाल करके साइबर क्राइम को कम किया जा सकता है।

थाना कवि नगर प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र मलिक ने बताया व्हाट्सएप कॉल यदि किसी जानने वाले की ना हो तो काल पिक ना करें और लोभ लुभाने लॉटरी जीतने जैसे मैसेज पर भेजे गए लिंक को बिल्कुल क्लिक न करें कुछ अपराधी आपका फर्जी कोरियर बता कर आपसे कुछ पैसे कम होने पर ₹5 का पेटीएम करवाते हैं ऐसे किसी लालच में ना आए अन्यथा आप फ्रॉड की शिकार हो जाएंगे। एटीएम का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतें।

राजनगर पिंक बूथ प्रभारी सब इंस्पेक्टर निवेदिता चौधरी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 महिला हेल्पलाइन 1090 आज की जानकारी दी महिलाओं के साथ मोबाइल स्नैचिंग, चेन स्नेचिंग से कैसे बचा जा सकता है इसके अलावा पारिवारिक झगड़े मारपीट दहेज उत्पीड़न यौन उत्पीड़न के लिए निडर होकर पिंक बूथ चौकी पर अपनी कंप्लेंट करवा सकते हैं। महासचिव अरुण श्रीवास्तव ने स्टेट बैंक का ऐड का जिक्र करते हुए जानकार बने सुरक्षित रहें के तहत सभी को सोशल मीडिया से सचेत एवं जागरूक रहने का आह्वान किया आर डब्ल्यू ए उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया होटल बुकिंग कराते समय वेबसाइट को अच्छे से चेक कर लें क्योंकि फर्जी वेबसाइट बनाकर होटल बुकिंग में कई लोगों के साथ ठगी हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कुछ युवतियां युवाओं को अपने जाल में फंसा लेती हैं और अपनी न्यूड तस्वीर के साथ वीडियो बनाकर उनसे ब्लैकमेल करती हैं इस तरह की वेबसाइट के माध्यम से कई बुजुर्ग भी उनका शिकार हो चुके हैं।

उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष उमेश चौधरी उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजय शर्मा महासचिव अरुण श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष जनक सिंह सचिव अमरनाथ सीनियर सिटीजन लखन लाल अवस्थी विजेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष अमित सारस्वत नागरिक सुरक्षा विभाग से पोस्ट वार्डन रिजर्व संजय शर्मा अरविंद दीक्षित अखिल भटनागर पुनीत रंजन मिश्रा यतेंद्र रुचि मित्तल मिसेज दीक्षित एवं सभी कॉलोनी वासियों ने हिस्सा लिया पुलिस विभाग से थाना कवि नगर प्रभारी योगेंद्र मलिक इंस्पेक्टर नरेश सिंह सब इंस्पेक्टर अनुज सिंह योगेंद्र सिंह चौकी प्रभारी शास्त्री नगर ललित कुमार पिंक चौकी प्रभारी निवेदिता चौधरी पारुल राणा नीलम आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन आर डब्ल्यू ए उपाध्यक्ष परिवार परामर्श काउंसलर संजय शर्मा ने किया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button