Ghaziabad

नेशनल स्पोर्ट्स में चयनित 12 खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

गाजियाबाद: सेंट जोसेफ एकेडमी, गाजियाबाद के उन 12 खिलाड़ियों का स्कूल में समान किया गया जिनको नेशनल स्पोर्ट्स व गेम में चयन किया गया था। इस अवसर पर उन सभी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया जिन लोगों ने स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भागीदारी की और अन्य फर्स्ट, सेकंड, थर्ड स्थान पर रहे और नेशनल में जाने वाले 12 खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सेंट जोसेफ एकेडमी के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक व कोच अमर दीप ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंट जोसेफ एकेडमी के 12 खिलाड़ियों का चयन सी आई एस सी ई यूपी एंड यूके स्पोर्ट्स और गेम 2024 – 25 के नेशनल स्पोर्ट्स व गेम में किया गया । जिसमें से 7 खिलाड़ी एथलीट में 4 खिलाड़ी योग में और 1 खिलाड़ी का चयन कराते में किया गया।

चयनित खिलाड़ियों में एथलीट में आरुष भारद्वाज, नमन पटेल, वंश राज त्यागी ,सत्यम उपाध्याय ,अंगद सहलोत, नोएल गौतम, अश्विन रावत, रहे । योग नेशनल के लिए पुष्पराज, प्रत्यक्ष राय ,युग डबास व अंकित गोस्वामी रही। कराटे नेशनल के लिए लवानिया त्यागी का चयन किया गया। जानकारी के अनुसार सेंट जोसेफ एकेडमी के अब तक के इतिहास में सबसे अधिक खिलाड़ीयो का चयन नेशनल स्पोर्ट्स व गेम में हुआ है। पहले भी इस स्कूल के खिलाड़ी नेशनल व एसजीएफआई व साथ-साथ खेलो इंडिया तक भी जा चुके हैं।

इस उपलक्ष पर आज स्कूल के प्रधानाचार्य फादर मोसेस ने सभी चयनित व विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व मेडल देकर स्कूल के मंच पर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर फादर जोसेफ व स्कूल के वाइस प्रिंसिपल फादर मेजो ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाइयां दी और नेशनल में अच्छा प्रदर्शन व मेडल जीतने की आशा व्यक्त की। चयनित 12 खिलाड़ी सितंबर माह में हैदराबाद एथलीट खेलने जाएंगे योग के लिए अक्टूबर माह जमशेदपुर झारखंड जाएंगे और कराते के लिए झांसी जाएंगे।

सभी खिलाड़ियों के इस सुंदर प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों व कोच को अपना स्नेह प्रदान किया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button