निलाया ग्रीन सोसाइटी में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन -आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए नागरिकों को किया गया जागरूक

गाजियाबाद : निलाया ग्रीन सोसाइटी, राजनगर एक्सटेंशन में आज एक विशेष ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों, विशेष रूप से दुश्मन देश के संभावित हमले या बिजली आपूर्ति बंद होने की स्थिति में निवासियों की प्रतिक्रिया क्षमता, जागरूकता और सामूहिक सहयोग का मूल्यांकन करना था।
ड्रिल का आयोजन डिविजनल वार्डन सुधीर कुमार (कलेक्ट्रेट प्रखंड, गाजियाबाद) के नेतृत्व में सिविल डिफेंस वार्डन टीम द्वारा किया गया। ड्रिल के दौरान बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई और निवासियों को अंधेरे में स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने का अभ्यास कराया गया।
सोसाइटी निवासी चंदन चौबे ने बताया कि “सभी निवासियों ने अनुशासित तरीके से इस अभ्यास में भाग लिया और यह मॉक ड्रिल न केवल व्यावहारिक रूप से उपयोगी रही बल्कि बहुत ही शिक्षाप्रद भी थी।” वहीं शिवम् पाराशर और स्कन्द कुमार ने कहा कि “यह पहल हमें ब्लैकआउट और हमले जैसी स्थितियों में सही कदम उठाने की जानकारी देने में सहायक रही।”
ड्रिल में सहयोग देने वाले प्रमुख सिविल डिफेंस वार्डनों में शामिल थे:
राजकुमार तोमर (स्टाफ ऑफिसर टू डिविजनल वार्डन), संध्या त्यागी (स्टाफ ऑफिसर फायर), ICO अमित श्रीवास्तव, पोस्ट वार्डन रेखा अग्रवाल, प्रदीप बाली, राकेश गुसाई, मंजू गर्ग, अंकित त्यागी, पुष्पेन्द्र आर्य सहित अन्य।
Follow the Local Post channel on WhatsApp:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5wAepDTkK1mLrRMu28
इस अभ्यास के दौरान सोसाइटी के कई निवासी भी उपस्थित रहे जिनमें दीपक त्यागी, संदीप चौहान, शिवम् अवस्थी, सतीश ठाकुर, आदेश त्यागी, सोनू चोपड़ा, संदीप बुदकी, अनुज सैनी, विकास राज़दान, रीना चौधरी, मोनिका शर्मा, प्रीति सिंह, महिंदर सिंह, दीपक सकूजा आदि शामिल रहे।
सोसाइटी के निवासियों और प्रबंधन समिति ने सिविल डिफेंस टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार की मॉक ड्रिल को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
यह मॉक ड्रिल एक सराहनीय कदम था, जो यह सुनिश्चित करता है कि संकट की घड़ी में समुदाय सतर्क, संगठित और सुरक्षित रहे।



