Ghaziabad

दीपावली पर्व पर निगम शहर को बनाएगा और अधिक स्वच्छ और सुंदर व्यापारियों का भी रहेगा विशेष सहयोग

गाजियाबाद: नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर दीपावली महापर्व को लेकर बैठक का आयोजन हुआ जिसमें गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों की व्यापारियों के साथ बैठक हुई बैठक में पांचो जोन से व्यापार मंडल उपस्थित हुए, उपस्थित व्यापारियों को गाजियाबाद नगर निगम टीम द्वारा दीपावली पर विशेष प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम की सूचना दी गई, नगर आयुक्त द्वारा स्वयं उपस्थित व्यापारियों से बाजारों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की गई तथा कंपटीशन में रजिस्ट्रेशन के लिए भी कहा गया जिससे न केवल दीपावली के पर्व पर शहर सुंदर और जगमगाएगा बल्कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धा में उत्साह पूर्वक भाग लेगा जिससे जन जागरूकता भी बढ़ेगीl

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहर की स्वच्छता में जन सहभागिता को जोड़ते हुए व्यापारियों का कंपटीशन कराया जा रहा है जो की पांचों जोन में होगा, वेस्ट सेव बेस्ट बनाने की मुहिम को भी बढ़ावा दिया जाएगा ऐसे बाजार जो सुव्यवस्थित होंगे तथा जिनके द्वारा दीपावली राम मंदिर में अन्य थीम लेकर कार्य किया जाएगा उनको श्रेणी के अंतर्गत लिया जाएगा, सभी प्रतिभागियों को गाजियाबाद नगर निगम कमेटी द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा उपस्थित जनों को सूचित किया गया l

व्यापार मंडलों ने नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों से बाजार की स्वच्छता और सुंदरता को लेकर विचार विमर्श भी किया जिसमें शहर के प्रमुख चौराहों गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले प्रमुख प्रवेश द्वार को भी लाइटों से सजाने के लिए कहा गया धार्मिक स्थलों को भी सजाने के साथ-साथ शहर के बाजारों में बने हुए शौचालय की सफाई व्यवस्था प्रतिदिन चुने एंटी लारवा तथा फागिंग की व्यवस्था करने के लिए भी व्यापारियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी जिस पर नगर आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग टीम को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए l

महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए व्यापारियों को निगम के साथ जुड़कर शहर हित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रयास कर रहा है जो की सराहनीय है न केवल इस प्रयास से बाजार सुंदर-सुबह अवस्थित होंगे बल्कि शहर की स्वच्छता के प्रति बाजारों में आने वाले खरीदारों का भी मनोबल बढ़ेगा, बैठक के अंत में नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित जनों को दीपावली में अन्य पर्वों की शुभकामनाएं दी तथा निगम के अभियान के साथ जुड़कर शहर हित में कार्य करने के लिए अपील की गईl

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button