दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर में मेधावी विद्यार्थी प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन

गाजियाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय के कक्षा 4 से कक्षा 11 के मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि ए. के. द्विवेदी (ज्वाइंट कमिश्नर कोस्ट एंड एक्साइस) और बी. के. त्यागी (साइंटिस्ट विज्ञान परिसर) ने छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विविध उपाधियों से सम्मानित किया। मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और उन्हें अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए मेहनत और समर्पण के लिए प्रेरित किया।


इस समारोह में छात्रों को समाज सेवा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित किया। समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य प्रिया वाधवा ने सभी छात्रों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके द्वारा बच्चों को दिए जा रहे कुशल मार्गदर्शन और अच्छी परवरिश की प्रशंसा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अभिभावकों ने भी टीम डी पी एस राजनगर की भूरि भूरि प्रशंसा की और आभार प्रकट किया।



