जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में Goenkan Grandeur का भव्य आयोजन

गाज़ियाबाद: जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, राजनगर एक्सटेंशन, में 30 और 31 अगस्त को ‘Goenkan Grandeur’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम की थीम ‘Ubuntu’ थी, जो एकता और मानवता के महत्व को दर्शाती है।
कार्यक्रम में 31 विद्यालयों के 702 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 15 इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इवेंट्स में शामिल थे – रेगलिया, मैनिफेस्ट, साइंस मैजिक, ओरिगामी, संगम, मानिकिन, नृत्यांजलि, ब्रशकला, एडमैड, गूंज, लाइफ ऑन कैनवास, कथाशाला, काव्यांजलि, स्वर गंगा और गैजेट।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नेहा शर्मा, प्रबंधक संजय गोयल और सह निदेशक अवि गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में निर्णायक मंडल के सदस्य भी शामिल थे। इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने एक सामूहिक गीत प्रस्तुत किया, और छात्राओं ने आवाह्न नृत्य का आयोजन किया, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्रधानाचार्या डॉ. नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
पहले दिन 11 इवेंट्स का आयोजन हुआ, जिनमें रेगलिया, मैनिफेस्ट, साइंस मैजिक, ओरिगामी, संगम, मानिकिन, नृत्यांजलि, ब्रशकला, एडमैड, गूंज और लाइफ ऑन कैनवास शामिल थे। हर इवेंट में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के दोनों दिन उत्साह और जोश से भरे रहे, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में, विजेताओं को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना की गई।



