जागृति चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा कविनगर रामलीला मैदान में आज से महायज्ञ का आयोजन कराया जाएगाः लक्ष्मण कुमार गुप्ता

गाजियाबादः कविनगर स्थित रामलीला मैदान में रविवार 17 दिसंबर से जागृति चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा महायज्ञ का आयोजन कराया जाएगा। महायज्ञ 24 दिसंबर तक चलेगा। संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी व मुख्य संयोजक लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने महायज्ञ को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि महायज्ञ में विश्व प्रसिद्ध पुजारियों की टीम द्वारा चारों वेदों के 25 हजार मंत्रों का जाप कराया जाएगा। साथ ही 51 हवन कुंडों के माध्यम से महायज्ञ में आहुति दी जाएगी।


यह पहली बार है, जब गाजियाबाद में चारों वेदों के 25 हजार मंत्रों के साथ महायज्ञ कराया जा रहा है। इस महायज्ञ को कराने वाले के परिवार में सुख-समृद्धि व शांति आती है। महायज्ञ के मुख्य वक्ता प्रमोद शास्त्री होंगे। संस्था के मुख्य संरक्षक व श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि, केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ वी के सिंह, महापौर सुनीता दयाल, राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल, विधायक अतुल गर्ग, एमएलसी दिनेश कुमार गोयल, चीफ वार्डन ललित जायसवाल को महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया गया है। संस्थापक ट्रस्टी मनमोहन गुप्ता, वैभव गुप्ता, विशाल गुप्ता, अंकित गर्ग, सचिन गर्ग, हेमंत गुप्ता, आलोक गुप्ता, अनिल गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, संजीव अग्रवाल, संजीव गोयल, दिनेश गोयल, डॉ रतन लाल गर्ग आदि भी मौजूद रहे।


