घर-घर तिरंगा अभियान के तहत परिषदीय शिक्षकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

मुरादनगर: स्वतंत्रता की 77 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर देश भर में मनाए जा रहे घर घर तिरंगा अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुरादनगर के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।इस यात्रा में मुरादनगर के सभी परिषदीय शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव द्वारा तिरंगा यात्रा का खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने कहा कि पूरे देश में घर-घर तिरंगा महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है उस में शिक्षकों की अहम भूमिका है इस अभियान को सफल बनाने में शिक्षक अपना शत-प्रतिशत दें। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी ने बताया कि तिरंगा यात्रा दोपहर 2 बजे खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुरादनगर से प्रारंभ होकर खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय मुरादनगर पर सम्पन्न हुई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक आज अपने निजी संसाधनों से भी विद्यालयों में गुणवत्ता हेतू कार्य कर रहे हैं।शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु सभी अपना शत प्रतिशत देने को कटिबद्ध हैं।
खंड विकास अधिकारी कार्यालय मुरादनगर पर पहुंचकर सभी प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया।।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद,शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डा अनुज त्यागी,ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव,मंत्री अजय कुमार, प्रमोद सिरोही, निशी रानी शर्मा, साजिद मलिक,प्रदीप यादव, मनोहर लाल,अरुण कुमार, रेणु चौधरी,रुचि गुप्ता,ममता,सपना, रूपा,नवीन कुमार, मोनिका त्यागी,अनिता,गफ्फार,नितिन राणा,अर्चना, अमित पिपानिया,शीशपाल शर्मा, रियाजउद्दीन, राजेश,सीमा, विनोद, सुशीला,अमित,रामकिशोर गौतम,कुसुम त्यागी,शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अमित गोयल, जिला महामंत्री कनक सिंह आदि उपस्थित रहे।


