गाजियाबाद में पारिवारिक विवाद में दो की हत्या, आरोपी गिरफ्तार!

▶गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या
▶व्यक्ति ने 2 चचेरे भाइयों को गोली मारी
▶ यशोदा अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया
▶गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र का है मामला
▶आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति ने अपने साढ़ू और उसके भाई को गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सुबह 12 जुलाई 2024 को थाना नंदग्राम क्षेत्र के रहने वाले अनुज चौधरी ने अपने साढ़ू नवीन और उसके भाई विकास को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि नवीन और विकास दोनों बुलंदशहर के रहने वाले थे और उनकी बहन अनुज चौधरी की पत्नी थी। बताया गया कि नवीन और विकास के रिश्ते में बड़े साढ़ू लगने वाले अनुज चौधरी की कल नवीन से फोन पर कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद नवीन और विकास अनुज के पास पहुंचे थे. इसके बाद मौके पर मौजूद अनुज, कुलदीप और मौके पर मौजूद अनुज के पिता ओमवीर से बात बातों में विवाद काफी बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद अनुज और कुलदीप ने मिलकर दो गोली नवीन के और एक विकास के मार दी। जिसके बाद गंभीर हालत में इन्हें यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मृत्यु हो गई।




अब परिवार से जुड़े लोग इस मामले में एक ही घर से जुड़े दो बेटों की हत्या होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करते हुए नजर रहे हैं। डीसीपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना नंदग्राम क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोगों को गोली मार दी गई है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच शुरू की। बुलंदशहर निवासी नवीन और विकास को गोली मारी गई है। गोली नवीन के सगे साडू अनुज चौधरी ने आपसी विवाद के कारण मारी थी। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल दोनों को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान भर्ती कराया गया था, जहाँ दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले अनुज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही उसके साथी कुलदीप को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों के परिजन घटना से काफी आहत हैं और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



