Ghaziabad

गाजियाबाद महानगर के 2145 बूथों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ मन की बात कार्यक्रम

गाजियाबाद : शीर्ष भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर एवं गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के कुशल निर्देशन में गाजियाबाद महानगर के सभी 2145 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 121वें एपिसोड का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों एवं “मन की बात” संयोजकों के नेतृत्व में पदाधिकारी, पार्षदगण, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सरल ऐप के माध्यम से कार्यक्रम की रिपोर्टिंग की।

कवि नगर मंडल , गोविंदपुरम मंडल, राजनगर मंडल सहित सभी मंडल के भिन्न भिन्न बूथ पर पार्टी द्वारा भेजे गए वरिष्ठ नेताओं की तर्ज पर सांसद अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार एस.पी. सिंह, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा , बालेश्वर त्यागी, अशोक मोंगा, विजय मोहन,आदि वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर भाजपा के सरदार एसपी सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, बूथ अध्यक्ष केके शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व पार्षद हिमांशु मित्तल, पार्षद राजकुमार नागर, सुनील खोखर, सोनू भाटी, बालकिशन गुप्ता, अशोक भारतीय सहित अनेक कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक भी बूथ 415 पर उपस्थित रहे।

मन की बात के उपरांत कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज जन-जन से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। गाजियाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने 100% बूथों पर कार्यक्रम का सफल संचालन कर यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प में पूरी निष्ठा से समर्पित है। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करता है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक संदेश पहुँचाता है। हम सब मिलकर गाजियाबाद को संगठनात्मक दृष्टि से देश में शीर्ष पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

भाजपा गाजियाबाद महानगर का यह आयोजन कार्यकर्ताओं के जोश व जनता के विश्वास को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पार्टी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ती रहेगी।

मन की बात के उपरांत जनप्रतिनिधि और नेताओं ने अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों का मार्ग दर्शन भी किया संवाद किया। जिसमें से कुछ वक्ताओं के अंश निम्नवत हैं..

महापौर सुनीता दयाल ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘मन की बात’ न केवल एक कार्यक्रम है, बल्कि यह राष्ट्र के नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। आज गाजियाबाद महानगर के सभी बूथों पर जिस एकजुटता और उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाग लिया, वह हमारे संगठन की शक्ति और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस प्रकार के आयोजन हमें जनसेवा और विकास के हमारे संकल्प को और दृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं।”

पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा “‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर भारतीय के दिल से संवाद करते हैं। गाजियाबाद महानगर में आज प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं और आम जनता ने जिस उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया, वह हमारे संगठन की जमीनी ताकत का प्रमाण है। इस अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ, जिन्होंने घर-घर तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जनभागीदारी ही भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में हमारी यात्रा को गति देती है।”

सांसद अतुल गर्ग ने कहा “‘मन की बात’ कार्यक्रम आज देश में सकारात्मक संवाद का एक प्रेरणास्रोत बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक शब्द देशवासियों के मन में विश्वास और ऊर्जा का संचार करता है। गाजियाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण और एकजुटता के साथ बूथ स्तर तक इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया है, वह निश्चित रूप से संगठन की शक्ति और संकल्प को प्रतिबिंबित करता है।”

विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमें देश के निर्माण में हमारी भूमिका का स्मरण कराता है। आज गाजियाबाद में बूथ से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और विकास के लिए पूरी तरह तत्पर है। यह सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

विधायक संजीव शर्मा ने कहा “‘मन की बात’ के माध्यम से आज पूरा देश एक साझा सोच और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। गाजियाबाद महानगर में आज हर बूथ पर कार्यकर्ताओं और जनता की उत्साही भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा का संगठनिक तंत्र समाज के हर वर्ग से जुड़ा हुआ है और प्रधानमंत्री के विजन को जमीनी स्तर तक साकार कर रहा है।”

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनता के साथ सरकार के निरंतर संवाद का प्रतीक है। गाजियाबाद के प्रत्येक कार्यकर्ता ने इस कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाया है। कार्यकर्ताओं की इस निष्ठा और प्रतिबद्धता के बल पर ही भाजपा उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में विकास की नई इबारत लिख रही है।”

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा “‘मन की बात’ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों की सोच और आकांक्षाओं को दिशा देते हैं। गाजियाबाद महानगर में हर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने जोश और समर्पण के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है और आने वाले समय में गाजियाबाद संगठन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”

अपने इलाके की हर खबर सबसे पहले!
Local Post चैनल से आज ही जुड़ें।
📰

https://whatsapp.com/channel/0029Vb5wAepDTkK1mLrRMu28

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button