Ghaziabad
गाजियाबाद : पति ने पत्नी पर कई बार चाकू से हमला किया ; पत्नी की मौत

गाजियाबाद : वसुंधरा में पति ने पत्नी पर कई बार चाकू से हमला किया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई। पति का नाम विकास है। आरोप है कि विकास को अपनी पत्नी काम्या पर पिछले कुछ दिनों से शक था। जिसके चलते दोनों का झगड़ा हो रहा था। कल भी झगड़ा हुआ था। लेकिन आज ही झगड़ा इतना बढ़ गया कि विकास ने पत्नी काम्या पर चाकू से कई बार हमला किया,जिसमें उसकी मौत हो गई।इसके बाद विकास अपने घर की छत पर गया और वहां से छलांग लगा दी। विकास को घायल हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है।



