गाजियाबाद ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ट्रांसपोर्ट एकता मंच द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

गाजियाबाद, लोहिया नगर: गाजियाबाद ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ट्रांसपोर्ट एकता मंच के द्वारा लोहिया नगर में होली मिलन समारोह का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियों ने भाग लिया और एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, पूर्व मेयर आशु वर्मा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. के. गौड़, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. संजीव शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत ब्राह्मण महासभा पीतांबर शर्मा, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजय कांत शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संतोष चौहान और विनय कुमार, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुभाष शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार (कम्मो पंडित ) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, सचिव अनूप बेरी, उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, मीडिया प्रभारी अमित भारद्वाज, बस एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजपाल त्यागी, बहुजन समाज पार्टी के नेता पंकज शर्मा, तथा अन्य गणमान्य अतिथि संजय सिंह, मनोज सिंह, राजकुमार तनेजा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने अपने संबोधन में एकता, सहयोग और समाज में समरसता बनाए रखने पर जोर दिया। ट्रांसपोर्ट समुदाय को सशक्त बनाने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु ठोस कदम उठाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।
होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक गीतों ने समां बांध दिया। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर रंगों के त्योहार को उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया। इस आयोजन ने गाजियाबाद के ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने का काम किया।