गाज़ियाबाद: दुहाई टोल पर किसानों का प्रदर्शन, मांगे नहीं मानी तो धरना जारी रखने की चेतावनी

गाज़ियाबाद : गाज़ियाबाद में दुहाई टोल पर शनिवार को किसानों ने अपने खेतों तक पहुंचने के लिए मार्ग की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसानों ने जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में दुहाई टोल को घेर लिया और टोल को फ्री कर दिया। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की जातीं, तो उनका धरना जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय चौधरी ओमपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, जिला प्रभारी जय कुमार मलिक, महिला विंग की अध्यक्ष बबीता सिंह, जिला प्रवक्ता पूनम चौधरी, कोषाध्यक्ष पवन चौधरी, युवा चौधरी छोटे चौधरी, विनीत चौधरी, अंसार अली, रक्षित चौधरी, सिंटू निहार, राहुल सुराना, नगर अध्यक्ष आलोक चौधरी, अरुण कसाना, यशवीर सिंह, महेश यादव, संजीव (ढिंडार), तहसील अध्यक्ष वेदपाल मुखिया, राजेंद्र सिंह, डॉक्टर महमूद, इस्लाम, डॉक्टर आसिफ, एजाज कुशलिया, मुस्तफा, अर्श मलिक समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


किसानों ने अपने खेतों तक पहुंचने के लिए उचित मार्ग की मांग की है, जो टोल पर कटौती के कारण अवरुद्ध हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल शुल्क के कारण उन्हें खेतों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने की जगह पर पहुंचे नेताओं और किसानों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की और चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
किसानों के इस आंदोलन ने टोल पर यातायात को प्रभावित किया, लेकिन किसानों का कहना है कि यह उनका हक है और वे अपनी मांगों को लेकर अंत तक संघर्ष करेंगे।



